
महावीरी झंडा महोत्सव रावणबद्ध के साथ संपन्न। Voice of Darbhanga

कमतौल : थाना क्षेत्र के करवा गाँव में बीते 21 मार्च से आयोजित चार दिवसीय 19वाँ महावीरी झंडा महोत्सव शुक्रवार को रावण दहन कार्यक्रम के साथ आपसी सौहार्द पूंर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इस मौके पर राम जानकी व पवन पुत्र हनुमान की झांकीयाँ भी निकाली गई. जो आकर्सन का केंद्र था. महोत्सव को संपन्न कराने में झंडा समिति के सदस्यों के साथ साथ गांव के दोनों समुदायों के गंमान्यो की भागीदारी अती सराहनीय रही. इस मौके पर जिला से लेकर स्थानीय स्तर तक के पुलिस प्रशासन ने सुरक्षात्मक बेबस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया था. कार्यक्रम के समापन के दिन देर शाम रावण वध कार्यक्रम में झंडा स्थान के पास रावण के दो पुतलो का दहन किया गया. जिसे देखने के लिए बच्चे,महिला ,पुरुष की काफी अधिक के संख्या में भीड़ जुटी रही. जहाँ जुटे श्रद्धालुओं की जय कारो से पूरा करबा गाँव ही नहीं आस पास के क्षेत्र भी गुंजायमान हो गया इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक व भाजपा नेता जीवेश कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में पूरे गाँव वासियो को कोटि कोटि धन्यवाद दिया.

