Home मुख्य केंद्रीय स्वास्थ्य समिति की छापेमारी से चिकित्सा जगत में हड़कम्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 24, 2017

केंद्रीय स्वास्थ्य समिति की छापेमारी से चिकित्सा जगत में हड़कम्प। Voice of Darbhanga

IMG_20170325_070128

दरभंगा। केंद्रीय स्वास्थ्य समिति की टीम ने शुक्रवार को सिन्हा होम्योपैथिक कॉलेज सहित तीन संस्थानों में छापेमारी की। इसकी सूचना फैलते ही स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया। इस तरह की पहली छापेमारी से हर चिकित्सक आश्चर्यचकित थे। बीेके डिकोस्टा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने मजिस्ट्रेट व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सभी संस्थानों में पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित दस्तावेजों को कई घंटों तक खंगालने का काम किया। सिन्हा होम्योपैथिक कॉलेज, शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर व कुमार स्कैनिंग सेंटर में विभिन्न कागजात की जांच की गई। बताया जाता है कि कथित गड़बड़ी की शिकायत पर जांच की गई।दिल्ली से टीम अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ (सिविल सर्जन ) को भेजेगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। टीम ने सबसे अधिक देर तक शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर को खंगालने का काम किया। यहां तीन घंटे तक चली छापेमारी से हर लोग हैरान थे। टीम के आने की सूचना मिलते ही संस्थान की चिकित्सक डॉ. सुजाता राय अपने कक्ष तक गईं। पीछे से अधिकारियों की टीम भी तेजी से उपरी फ्लोर पर पहुंच गई। कोई कुछ समझता उससे पहले ही संस्थान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। टीम ने अल्ट्रासाउंड से संबंधित कई दस्तावेज को चेक किया। अल्ट्रासाउंड कराने वाले कई मरीजों से पूर्जा लेकर रिकार्ड से मिलान कराया गया। लेकिन, दस्तावेज से मिलान नहीं हो सका। आनन-फानन में संस्थान के निदेशक डॉ. जगदेव शर्मा को भी बुलाया गया। टीम ने उनसे बंद कमरे काफी पूछताछ की। इसके बाद उन्हें बाहर जाने को कहा गया। जांच दौरान फार्म एफ की एक भी प्रति सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेषित नहीं पाई गई। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन भेजने का प्रावधान है।कार्रवाई में टीम को क्या सफलता मिली इसकी जानकारी मौजूद मीडिया कर्मियों को नहीं दी गई। लेकिन, टीम ने कई दस्तावेज को जब्त कर लिया। प्री कंसेप्शन एंड प्री नैटल डाइगनॉस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) एक्ट के तहत कई अनियमितता पाए जाने की बात कही जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. एससी दास ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने बाद ही अनियमितता से संबंधित जानकारी मिल पाएगी। ऐसे कुछ कहना मुश्किल है। इधर, मीडिया कर्मियों को देख संस्थान चिकित्सक डॉ. सुजाता राय ने मीडिया कर्मियों के साथ दु‌र्व्यवार किया। सभी को संस्थान से बाहर जाने को कहा, अन्यथा कैमरा तोड़ डालने की धमकी दी। शर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक डॉ.जगदेव शर्मा ने बताया कि कागजात में जो गड़बड़ी पाई गई है उसकी जानकारी सिविल सर्जन की ओर से उन्हें नहीं दी गई थी।

Share

Leave a Reply