
खेत में गाड़ कर रखा 20 कार्टून से अधिक शराब पुलिस ने किया बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी थाने के सुसारी मठ के निकट सुसारी गांव निवासी मांगन यादव के खेत में से शुक्रवार को डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में बहेड़ा एवं बहेड़ी थाना की पुलिस ने छापामारी कर 20 कार्टन से अधिक विदेशी शराब बरामद की। खेत मालिक मौके से फरार हो गया। डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि मांगन यादव अपने खेत में कार्टन सहित शराब को मिट्टी में गाड़कर रखा था। मांगन यादव पहले भी शराब का कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि चोरी छिपे शराब बेचनेवाले लोगों को चिन्हित कर अविलंव गिरफ्तार करने का निर्देश अनुमंडलीय पुलिस क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। बहेड़ी के थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कांड संख्या 46/2017 दर्ज करते हुए कहा कि शराब माफिया के गिरोह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

