
गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : स्थानीय बाजार स्थित माँ वैेष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए जयघोष के बीच कलश स्थापित किया गया. इससे पूर्व तीन दिवसीय यज्ञ के गायत्री परिवार के लोगों ने 151 कन्याओं के साथ यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा बाजार में शिव मंदिर के मुख्य रास्ते होते हुए रामपुर राउत के विभिन्न टोलो से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँची. इस दौरान श्रद्धालुओं ने सत्य की जय हो, असत्य का नाश हो, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो एंव गौ माता की रक्षा हो, सनातन धर्म की जय हो की जयघोष कर रहे थे. कलश शोभायात्रा में रोसरा शक्तिपीठ के अरविन्द प्रसाद, मुख्य यजमान सुरेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र ठाकुर, नवल लाल दिनेश पौद्वार, शत्रुघ्न पासवान, चन्द्रभूषण चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

