Home मुख्य एक नम्बरी लॉटरी के पाँच धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 25, 2017

एक नम्बरी लॉटरी के पाँच धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170325_202224

दरभंगा: जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज बाजार स्थित चाय की दुकान से एक नम्बरी लॉटरी के पाँच धंधेबाजों को दरभंगा पुलिस ने छापेमारी कर लॉटरी बेचते गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से पुलिस ने 19 हजार 200 रुपया और लॉटरी में उपयोग होने वाला कागजात सहित कई आपत्तिजनक समान को बरामद किया है। इस संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बहुत दिनो से सूचना मिल रही थी की अवैध लॉटरी का धंधा मौलागंज बाजार में खेलवाया जा रहा है। इसे लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमे इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पाँच लोगो को गिरफ्तार किया गया है और इनके द्वारा बताये गए ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply