Home मुख्य प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो प्रेमिका ने दे दी जान! Voice of Darbhanga
मुख्य - March 25, 2017

प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो प्रेमिका ने दे दी जान! Voice of Darbhanga

IMG_20170326_090438

दरभंगा:  जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग मामले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे वह नाराज होकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतका की शिनाख्त स्थानीय गांव निवासी जयकिशोर झा की 16 वर्षीया नतिनी भवानी कुमारी के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह अपने दुपट्टा को गले में लगाकर लटक गई। वह बहेड़ी गांव के स्व. बसंत ठाकुर की पुत्री है। पिता की मृत्यु बाद वह वर्ष 2004 से ही अपने नाना के घर पर रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका के भाई कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि वह ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। कुछ दिन पहले मालूम हुआ कि उसकी बहन व कोचिंग संचालक दिलीप झा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर उसने अपने नाना जयकिशोर झा व नंदकिशोर झा के साथ विगत 23 मार्च की शाम दिलीप झा के खरसंड स्थित घर पहुंचकर शादी की बातचीत की। लेकिन, दिलीप झा व उसके परिजन सभी को भगा दिया। वापस आने पर इस बात की जानकारी भवानी को दी गई। सारी कहानी सुनने के बाद वह खामोश हो गई। रात् में सभी खाना खाकर सो गए। जब सुबह भवानी का कमरा नहीं खुला तो सभी को शक हुआ। आवाज देने पर भी वह कोई जबाव नहीं दी। इससे सभी चिंतित हो गए। आनन फानन में कमरों के गेट को तोड़ा गया तो भवानी दुपट्टा में झूलती हुई मिली।थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बावत मृतका के भाई कृष्ण कुमार ठाकुर के आवेदन पर दिलीप झा सहित उसके परिवार के लोगों को नामजद किया गया है।

Share

Leave a Reply