
बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार सरकार के द्वारा बिजली के दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर दरभंगा भाकपा माले की ओर से लहेरियासराय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. लहेरियासराय टॉवर पर हुए सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथा यादव ने बिजली बढ़ोतरी को आम जनता व मजदूरों की परेशानी बढ़ाने वाला करार दिया. वहीं उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि बढ़ोतरी को वापस लिया जाये. नहीं तो भाकपा माले अपना आंदोलन तेज करेगा. वहीं माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि बिजली बढ़ोतरी से नीतीश सरकार की गरीब विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने भी बिजली दर बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की. प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व बैद्यनाथ यादव, अभिषेक कुमार, लक्ष्मी पासवान व नेयाज अहमद ने की. इस मौके पर प्रिन्स कुमार कर्ण, कल्याण भारती, राजा पासवान, मो. मुर्तुजा, साधना शर्मा, देवेन्द्र कुमार साह, राजीव आदि मौजूद थे.

