
महज आठ महीने के सफर में डेढ़ लाख पाठकों की पसंद बना वॉइस ऑफ़ दरभंगा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 20 जुलाई 2016 से शुरु होकर आज वॉइस ऑफ़ दरभंगा ने अपने डेढ़ लाख पाठकों तक पहुँच बना ली। इनमें से अधिकांश पाठक दरभंगा से ही जुड़े है और विभिन्न उम्र तथा पेशे से हैं। दरभंगा से जुड़े लोग जो देश विदेश तक फैले हैं, उन्हें अपने जिला का हाल जानने का भी सशक्त माध्यम वॉइस ऑफ़ दरभंगा लगा जो उनके प्राप्त संदेशो से भी स्पष्ट प्रतीत होता है। वॉइस ऑफ़ दरभंगा के समाचार लिंको विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज तथा ग्रुप के माध्यम से लगातार प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल एप आ जाने से समाचार पाने का माध्यम और सरल हो गया। कुछ विवाद एवं प्रतिरोधों का भी सामना इस दौरान हुआ। और जुझाड़ू टीम और लोगो के असीम प्यार और विश्वास ने दिन प्रतिदिन हौसला बढ़ाया।
दरभंगा जिले में होने वाले तमाम प्रमुख घटनाओं की निष्पक्षता से पड़ताल करने के बाद ही वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर प्रकाशित किया जाता है।
जल्द ही वॉइस ऑफ़ दरभंगा वेब टीवी और निकट भविष्य में लाइव टीवी भी शुरु करने जा रहा है।
दुनिया के हर कोने में बैठे व्यक्ति चाहे वह छात्र हो, नौकरी में हो, व्यवसाय या राजनीति आदि करता हो, वॉइस ऑफ़ दरभंगा से विभिन्न रूपो से जुड़ सकते हैं। सहयोगी, सहकर्मी, सूचक, विज्ञापन दाता, संरक्षक मण्डल सदस्य, सलाहकार समिति सदस्य आदि विभिन्न प्रकार से जुड़ने के विकल्प उपलब्ध है। जुड़ने केलिए हमे अपनी जानकारी voiceofdarbhanga@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। किसी प्रकार की सूचना आप व्हाट्सएप के माध्यम से देना चाहे तो 9661333115 पर दे सकते हैं।

