
सैकड़ो के संख्या में प्रदर्शन को पहुँचे मनोज चौधरी के ग्रामीणों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: चुनावी जातिगत राजनीति और आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए शायद राजनितिक दलों का कोई आंदोलनात्मक सहयोग न देख कर शनिवार को भूमि विवाद में जिन्दा जलाने के प्रयास के पीड़ित बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी के ग्रामीणों ने आखिर खुद ही इन्साफ केलिए आवाज उठाने की सोची। आज सैकड़ों के संख्या में जुलुस निकल कर टावर चौक एवं थाने का घेराव किया और जिन्दा जलाने के प्रयास करने वाले कैलाश गुप्ता समेत तमाम आरोपियों को फांसी देने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर भी नही माने। किसी भी दल का समर्थन नही मिलने और गुप्ता स्वीट्स की दूकान को देख कर कुछ युवाओं की भावना भड़क गयी और दुकान तथा दीवार पर पत्थर आदि फेकने लगे। आग लगाने वाले आरोपियों को तो कल ही हिरासत में लेने के नाम और भीड़ से बचा ली थी। आज उन आरोपियों के दूकान एवं घर की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों ने कुछ युवाओं के भकड़ने का बदला पूरी भीड़ पर लाठियां पटक कर निकाली। खदेड़ खदेड़ कर दौड़ा दौड़ा कर सबको पीटा गया। इस लाठी चार्ज में तीन महिलाओं समेत एक दर्जन लोगो को काफी चोटे आने की सूचना है। बाद में घायल महिलाओं को पुलिस जीप में ही इलाज़ केलिए डीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि बुद्धिजीवियों का यह भी कहना था कि यदि किसी राजनीतिक या सामाजिक संगठन ने नेतृत्व किया होता तो शायद जुलुस में इस तरह की नौबत नही आती। पर ये सभी स्थानीय आमलोग थे। इसलिए नेतृत्व के आभाव में भीड़ अनियंत्रित हुई।
इस मामले को लेकर पुलिस अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है

