Home मुख्य सनकी पति ने पत्नी और दुधमुँहे बच्चे की गला रेत कर की हत्या। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 27, 2017

सनकी पति ने पत्नी और दुधमुँहे बच्चे की गला रेत कर की हत्या। Voice of Darbhanga

IMG_20170327_204825

दरभंगा: सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी गाँव में आज शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करौनी गाँव का निवासी साकिब नवाब ने अपनी ही पत्नी और चार माह के दुधमुँहे बच्चे की हत्या हँसुली से गला रेत कर दी। हत्या के बाद सनकी पति फरार हो गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपी पति मुम्बई में काम करता था और आज ही मुंबई से घर लौटा था। पुलिस ने पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मृतका के ससुर से पूछताछ की जा रही है। करीब दो वर्ष पहले ही आरोपी की शादी हुई थी। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

Share

Leave a Reply