Home मुख्य भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिन्दा जलाने के प्रयास के मामले के स्पीडी ट्रायल की मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 27, 2017

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिन्दा जलाने के प्रयास के मामले के स्पीडी ट्रायल की मांग। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490635555609

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारियों की सोमवार को  सैदनगर स्थित पार्टी कार्यालय में आहूत बैठक में गत शनिवार को लहेरियासराय टॉवर चौक के समीप स्वीट होम के पास दिनदहाड़े कबिलपुर निवासी मनोज कुमार चौधरी को पेट्रोल छिड़ककर जान से मार डालने की कोशिश की घटना की तीव्र निंदा  करते हुए राज्य सरकार से अपराधियों पर स्पीड ट्राइल चलाकर यथाशीघ्र सजा दिलाये जाने की मांग की है. पार्टी जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी जघन्य घटना मिथिलांचल में पहली वार घटी है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन की विधि व्यवस्था पूरी तरह फ्लॉप है और यही वजह है कि अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में किये गये शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर राहगीरों को शिकार बनाकर पुलिस प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपा रही है. श्री सहनी ने अपील कि है कि जिला प्रशासन इस मामले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को फसाने की करवाई बंद करे साथ ही पीड़ित मनोज चौधरी को 5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराये. बैठक को डॉ रामचंद्र यादव,आई सी वर्मा,अमरनाथ राय, विवेकानंद पासवान, राजेंद्र चौपाल राजेश रंजन, जीवछ सहनी, जवालाचंद्र चौधरी, विकास चौधरी, किशोर पासवान, संजीव साह, अशोक नायक,अमलेश झा, अभय झा,मनोज कुमार झा आदि ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply