Home मुख्य वर्षों बाद जीबेश मिश्रा के रूप में प्रदेश भाजपा में मिथिलांचल को मिल सकता है अहम प्रतिनिधित्व। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - March 28, 2017

वर्षों बाद जीबेश मिश्रा के रूप में प्रदेश भाजपा में मिथिलांचल को मिल सकता है अहम प्रतिनिधित्व। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490703190047

दरभंगा। अभिषेक कुमार

भारतीय जनता पार्टी के जाले के युवा विधायक जीबेश कुमार मिश्रा को प्रदेश नेतृत्व में अहम जिम्मेवारी मिल सकती है। पार्टी के प्रदेश सूत्रों से मिली जानकारी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दौर में श्री मिश्रा सबसे आगे हैं और पार्टी के ज्यादातर वरीय नेताओ में उनके नाम पर सहमति बन गयी है। मिथिलांचल के युवा नेताओं द्वारा भी एकमात्र जीबेश कुमार के नाम की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का पद गंगा के पार मिला तो युवा मोर्चा के प्रदेश की कमान अब मिथिला क्षेत्र से मिलने की पूरी संभावना है और इस दौर में मिथिला क्षेत्र से एकमात्र सर्वसम्मत निर्विवादितIMG_20170328_201828 नाम जीबेश मिश्रा का ही है। दशकों से प्रदेश भाजपा में मिथिला के प्रतिनिधि का अभाव रहा है। नये प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के आने के बाद से बदलते समीकरण में श्री मिश्रा सबसे सटीक नाम के रूप में उभरे हैं। श्री मिश्रा सिर्फ अपने विधानसभा में ही नही, अपितु पूरे क्षेत्र में युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। संगठन के कार्यो के साथ साथ युवाओं द्वारा आयोजित हर छोटे बड़े कार्यक्रमो में श्री मिश्रा की उपस्थिति अहम होती है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार में योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र में अहम जिम्मेवारी निभा चुके श्री मिश्रा की नजदीकियां योगी आदित्यनाथ से भी मानी जाती है। पार्टी के जिला एवं प्रदेश सूत्रों की माने तो यदि कोई अप्रत्याशित बात न हो तो जीवेश मिश्रा को प्रदेश युवा मोर्चा की कमान मिलना लगभग तय है।

Share

Leave a Reply