
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जन अधिकार पार्टी ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की की गिरफ्तारी को लेकर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में आयकर चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कालाबिल्ला लगाकर आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम में छात्र उपाध्यक्ष मोहन यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा, हसीन खां, रामानंद यादव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, शिव कुमार यादव, राम विलास यादव, उमेश कुमार, सोनू यादव, राम सागर यादव, कैलाश कुमार मिश्रा, अर्चना कुमारी, मनोज साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

