Home मुख्य कड़ी सुरक्षा निगरानी में निकलेगा रामनवमी जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 28, 2017

कड़ी सुरक्षा निगरानी में निकलेगा रामनवमी जुलुस। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490749212552

दरभंगा : रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहुत की गई. बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढ़ंग से रामनवमी पर्व मनाये जाने को लेकर अपने विचार रखे और सुझाव दिया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिला के गौरवशाली परंपरा के अनुकुल इस वर्ष भी रावनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है. जिलाधिकारी ने बिजली व्यवस्था की देख-रेख हेतु विद्युत विभाग के अभियंता को सक्रिय रहने का आदेश दिया. नगर निगम के द्वारा शहर की साफ-सफाई सुनिश्चत करने का आदेश दिया. वहीं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगया जाएगा. अग्निशामक गाड़ी एवं आवश्यक जीवनोंपयोगी दवाओं के साथ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे. वहीं पर्व के पूर्व आवश्यक निरोधात्मक कारवाई भी की जाएगी. वहीं जिलाधिकारी ने विवादस्पद झांकी से बचने की सलाह दी. बैठक में महापौर गौरी पासवान, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल मो. सफीक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, श्याम किशोर प्रधान, राम कुमार झा, रीता सिंह, सुनील भारती, जियाउर रहमान दुलारे, नवीन खट्टीक, शेलेन्द्र मोहन झा, डब्बू खां, अशोक नायक आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply