
पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में महासंघ का प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने पश्चिम बंगाल राज्य के कर्मचारी एवं शिक्षक पर ममता बनर्जी सरकार द्वारा की जा रही अत्याचार व दमन के विरोध में दरभंगा शाखा की ओर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान स्थित धरनास्थल से निकाला गया. जो आयुक्त कार्यालय लहेरियासराय टॉवर होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वारा पर रैली में परिवर्तन हो गया. फकिरा पासवान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि त्रिमूल कांग्रेस को बहूमत मिलने के बाद कर्मचारी नेता एवं शिक्षकों पर जुल्म बढ़ गया है. वहां के कर्मचारी एवं शिक्षक भय के महौल में जीवन यापन कर रहे हैं. कर्मचारी संघ के कार्यालय एवं टेÑड यूनियन के नेताओं पर हमले किए जा रहे है. रैली को गोपाल नारायण झा, मो. इशा खां, ताराकांत पाठक, अरविन्द्र कुमार राय, क्षत्रिय यादव, अश्वनि कुमार झा, फूलेन्द्र झा, महादेव चौधरी, अशोक कुमार झा, शांति देवी, शम्भूनाथ झा आदि ने भी अपने विचार रखे.

