Home मुख्य पांच लॉटरीबाज चढ़े पुलिस के हत्थे। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 28, 2017

पांच लॉटरीबाज चढ़े पुलिस के हत्थे। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490750148149

दरभंगा : एक नम्बरी लॉटरी के पांच धंधेबाजों को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन हजार से ज्याद रूपये पांच मोबाइल समेत कई कागजात बरामद किए गए है. पकड़े गये लोगों में लालबाग का शंकर कुमार, मुफ्ति मुहल्ला पंकज कुमार महतो, मिर्जापुर का नंद कुमार, संजीव कुमार और राजकुमार गंज का संजय कुमार शामिल है. इन सभी गिरफ्तारी मिर्जापुर से हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक नम्बरी लॉटरी को लेकर जिला पुलिस कई जगहों पर छापामारी कर रही है. उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के धंधेबाज एक नम्बर पर दाव खेलने के लिए कहते हैं. जिस पर लाखों रूपया लगाया जाता है. बाद में यह लोग मुम्बई या दूसरे शहरों में फोन कर यह बताते है कि इस नम्बर का लॉटरी खुला है और जिले में लोगों को लाखों रूपये का चूना लगा रहे हैं.

Share

Leave a Reply