Home मुख्य जब कीचड़ में फंसी मनरेगा पीओ की कार तो सामने आयी गाँव के दुर्दशा की कहानी। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - March 29, 2017

जब कीचड़ में फंसी मनरेगा पीओ की कार तो सामने आयी गाँव के दुर्दशा की कहानी। Voice of Darbhanga

IMG_20170329_072855

बिरौल (सं0 सू0): वैसे तो आमजनता की मदद केलिए तमाम सरकारी अधिकारी होते हैं। पर मंगलवार को वह दृश्य देखने लायक था जब प्रखण्ड अंर्तगत उछटी गाँव में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी की कार कीचड़ में फंस गयी और वे मदद केलिए लोगों की ओर मजबूर नजरो से देखने लगे। पर जनता अधिकारी की तरह न ही अहंकारी और न ही तानाशाही प्रवृति रखती है। तुरन्त मदद कर के धक्का देकर स्थानीय लोगो से पीओ साहब की कार को कीचड़ से बाहर निकाला। थके परेशान पीओ साहब को ग्रामीणों ने बैठा कर चाय पानी भी कराया। पर इस घटना से लोगो का दर्द भी दो-चार हो गया कि स्थानीय लोग किस प्रकार नारकीय जीवन जीते होंगे। अभी तो बरसात शुरू भी नही हुई है तब पीओ साहब खुद देखें कि क्या हाल है सड़कों का। स्थानीय लोगो ने बताया बरसात के IMG_20170328_201828समय बच्चों का घर से निकलना और स्कूल जाना तक दूभर हो जाता है। सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है पर सब आँखें मूंदे हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब शायद प्रशासन की आँखें खुले। पीओ साहब ने भी अपने तरफ से निजी रूप से भी हर संभव प्रयास का दिलासा लोगो को दिलाया।

Share

Leave a Reply