Home मुख्य माँ ने देख लिया तो दोनों टांगो से दिव्यांग प्रेमी को बना दिया अपहरण के प्रयास का आरोपी! Voice of Darbhanga
मुख्य - March 29, 2017

माँ ने देख लिया तो दोनों टांगो से दिव्यांग प्रेमी को बना दिया अपहरण के प्रयास का आरोपी! Voice of Darbhanga

IMG_20170329_180405

दरभंगा: मंगलवार को लहेरियासराय थानाक्षेत्र के भीगो मुहल्ले में हुए छेड़खानी और चाकू के बल पर स्कूली छात्रा के अपहरण के प्रयास की खबरों में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता के आवेदन में वर्णित है कि वह दिन एक बजे स्कूल से घर आ रही थी। इस दौरान उसी के मुहल्ले चकरहमद निवासी मो0 तैयब के दोनों टांगो से दिव्यांग पुत्र सोहराब खान ने रास्ते में भीगो मिडिल स्कूल के पास जबरदस्ती ई रिक्शा में बैठाने लगा। मना की तो उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया और वह चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने पर आरोपी ई रिक्शा पर बैठ कर भाग गया। थाने ने आवेदन के आधार पर काण्ड संख्या 116/117 दर्ज करने के बाद त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सोहराब को गिरफ्तार कर लिया।

वहीँ जब आरोपी लड़के से बात हुई तो उसने जो बातें बतायी और मोबाइल में तस्वीरे और लेटर दिखाया तो मामला कुछ और ही निकला। लड़के ने बताया कि दस साल पहले दिल्ली में ट्रेन में उसके दोनों पैर कट गए थे। फिर कृत्रिम टाँगों के सहारे स्कूल में ई रिक्शा चला कर जीवन यापन करता था। उसके दो अन्य भाई भी दिव्यांग हैं। उक्त लड़की से पिछले पाँच साल से उसका प्रेम था। लड़की की हर जरूरत अपनी कमाई से पूरा करता था। मंगलवार को जब वह लड़की से बात कर रहा था तभी लड़की की माँ आ गयी। माँ को आते देख लड़की भागने लगी तो लड़के ने उसका हाथ पकड़ कर कहा कि चार दिनो से बात नही की अब इतनी जल्दी कहाँ जा रही हो। इसी तरह हाथ पकड़ने में लड़की का चूड़ी टूट गया जो उसके हाथ में गड़ गया। मम्मी के आते ही उसने जबरदस्ती का आरोप लगा दिया।

वॉइस ऑफ़ दरभंगा ने जब अपने स्तर से स्थानीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त तो पता चला कि इतना सबकुछ होने पर भी लड़की केस नही करने केलिए अपने घर में विनती की। पर उसके अभिभावकों ने कड़ा तेवर दिखाया जिसे निगम चुनाव की राजनीति के कारण कुछ स्थानीय नेता टाइप लोगो ने अपनी वीरता दिखाने केलिए लड़की के अभिभावक को चढ़ा बढ़ा कर केस करवाया और फिर लड़के को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। IMG_20170329_181846

अब सवाल यह है कि जो हुआ, क्या वह उचित हुआ! दोनों टांगो से दिव्यांग इस सोहराब के जिंदगी तो भगवान् ने वैसे ही खराब कर दी। ऊपर से यह आरोप लगने के बाद क्या उसके परिवार के लोग सर उठा कर जी सकेंगे? सवाल तो बहुत सारे हैं और सच शायद पुलिस जांच के बाद ही सामने आने की संभावना है। पर यदि आरोपी पक्ष द्वारा बतायी गयी कहानी सत्य साबित होती है तो युवाओं को प्यार मोहब्बत सोच समझ कर करना चाहिए।

Share

Leave a Reply