Home मुख्य शिशिर झा के नेतृत्व में निकले जिला प्रशासन के अर्थी जुलुस में शामिल हुए जिला भाजपा के दिग्गज। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 29, 2017

शिशिर झा के नेतृत्व में निकले जिला प्रशासन के अर्थी जुलुस में शामिल हुए जिला भाजपा के दिग्गज। Voice of Darbhanga

IMG_20170329_190514

दरभंगा: 25 मार्च को लहेरियासराय टावर के निकट स्वीट होम चौराहा के पास गुप्ता स्वीट्स के संचालक एवं उसके पुत्रो द्वारा कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी को जिंदा जलाने के प्रयास और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व जिला अध्यक्ष शिशिर झा के नेतृत्व में जिला प्रशासन का अर्थी जुलूस निकाल कर विरोध जताया। यह जुलूस शास्त्री चौक से निकलकर स्टेशन रोड तक गया। इस जुलूस में जिला भाजपा के कई दिग्गज नेता सम्मिलित थे। अपने संबोधन में शिशिर झा ने कहा कि यह घटना सीरिया के बगदादी कत्लेआम को भी शर्मसार कर दिया। जुलूस के आगे भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेंदु झा अग्नि लेकर चलIMG_20170328_201828 रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग इस वीभत्स घटना के स्पीडी ट्रायल चलाकर अभियुक्तों को कठोर से कठोर सजा देने तथा भूमाफिया को अपरोक्ष संरक्षण देने वाले सफेदपोश को भी गिरफ्तार कर सजा दिलवाने की थी। इस जुलूस में मुरारी मोहन झा, उदय शंकर चौधरी, प्रदीप ठाकुर, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, गिरधर गोपाल, आदि सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Share

Leave a Reply