Home मुख्य हिंदी नववर्ष के उपलक्ष्य में आरएसएस, विश्व हिन्दु परिषद् और बजरंग दल का बाइक जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 29, 2017

हिंदी नववर्ष के उपलक्ष्य में आरएसएस, विश्व हिन्दु परिषद् और बजरंग दल का बाइक जुलुस। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490831809242

दरभंगा: विश्व हिन्दु परिषद् बजरंग दल दरभंगा इकाई की ओर से भारतीय नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के द्वारा मोटरसाइकिल प्रभातफेरी निकाली गई. कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव प्रकाश ‘मधुकर’ के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर कार्यकर्ता दोनार चौक से अल्लपट्टी, बेता चौक, लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, दारू भट्टी, नाका न0.6, नाका न0.5, मिर्जापुर, दरभंगा टॉवर, आयकर चौराहा होते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के इंद्र भवन के पास पहुंचे. जहां हुए सभा को संबोधित करते हुए शारीरिक प्रमुख अरविंद कुमार ने आज के दिन की ऐतिहासिक महत्व की चर्चा की. उन्होंने कहा के आज के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था. वहीं दयानंद सरस्वती एवं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघ चालक हेडगेवार का जन्म आज ही के दिन हुआ था. आज के ही के दिन चैत नवरात्रा का प्रारंभ होता है एवं मां दुर्गा की अराधना की जाती है. प्रभातफेरी में रूद्र नारायण मंडल, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, विनय गुप्ता, चंदन गुप्ता, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विकास चौधरी, संतोष पोद्दार, दिलीप गुप्ता, सुशील कुमार, संजीव मिश्रा, कृष्ण कुमार, धर्म चौधरी, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, सुमित राय, पिंटू भंडारी, सूरज मिश्रा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

Share

Leave a Reply