Home मुख्य अचानक आये लंगूर ने उत्पात तो मचाया पर किसी को नुकसान नही पहुँचाया। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 1, 2017

अचानक आये लंगूर ने उत्पात तो मचाया पर किसी को नुकसान नही पहुँचाया। Voice of Darbhanga

IMG_20170401_171014

दरभंगा: आज दिन के करीब 11 बजे पुलिस लाइन के निकट हनुमान मंदिर के गेट के पास एक लंगूर के आ जाने से लोगों में दहशत का माहौल कुछ देर केलिए व्याप्त हो गया। मंदिर गेट के ठीक सामने के एक-दो दुकानों में जाने के बाद दौड़ कर गेट के पास वाले पेड़ की डाल पर बैठ गया। फिर नीचे उतर कर आराम से चबूतरे पर बैठ गया। इस दौरान लोगो का मंदिर गेट की तरफ कुछ देर केलिए डर से मुश्किल हो गया। परंतु काफी समय रुकने के बाद भी लंगूर ने किसी इंसान को कुछ तकलीफ नही पहुंचायी तो लोगों ने आना जाना शुरू किया। कुछ लोग मोबाइल में तस्वीर लेने लगे तो कुछ लोग बजरंगबली का रूप समझ कर उन्हें सर झुका कर प्रणाम भी करते देखे गए। थोड़ी देर लंगूर के रुकने पर आसपास के कुछ लोगों ने लंगूर को नाश्ता पानी भी परोसा। नाश्ता पानी करने और सुस्ताने के बाद लंगूर महाराज प्रस्थान कर गए।

Share

Leave a Reply