
रामनवमी में संवेदनशील जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चैती छठ और रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई कदम उठायें हैं. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर अंचलाधिकारी, थाना प्रभारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झाकी निकालने हेतु शत-प्रतिशत अनुज्ञप्ति जारी किया जाय. वहीं आपत्तिजनक कार्टून व सामाग्री प्रतिबंधित रहेगा. वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने थानावार समीक्षा करते हुए आवश्यक पुलिस बल का आकलन किया और अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी. वहीं श्री सिंह ने संवेदनशील स्थलों पर वीडियाग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे.

