Home मुख्य बेगूसराय सांसद को कुलपति ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 1, 2017

बेगूसराय सांसद को कुलपति ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1491098560617दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने आज बेगूसराय के सांसद भोला सिंह को पी0एच0डी0 उपाधि प्रदान की. मालूम हो कि भोला सिंह ने 2007 में बेगूसराय जिला के ऐतिहासिक सर्वेक्षण विषय पर इतिहास विषय में पी0एच0डी0 के लिए शोध किया था. उनके बाह्य परीक्षक पटना विश्वविद्यालय के ए0आई0एच0 एण्ड इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा0 जयदेव मिश्रा तथा रविशंकर विश्वविद्यालय रामपुर के डा0 आर0आर0एन0 मिश्रा थे. वहीं आंतरिक परीक्षक डा0 ए0सी0 वर्मा थे. कुलपति प्रो0 सिंह ने आज सादे समारोह में भोला सिंह को पी0एच0डी0 उपाधि प्रदान किया. उस अवसर पर सांसद की पत्नी भी उपस्थित थी.

Share

Leave a Reply