
गरीब गुरबों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व का नाम है गोपाल जी ठाकुर: अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने बधाई दी है। श्री नायक ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा के माध्यम से माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि श्री ठाकुर हमेशा गरीब गुरबों की सेवा में तत्पर रहे। हर एक व्यक्ति उनके मिलनसार और मृदुल स्वभाव का कायल हम गोपाल जी ठाकुर संघ के कार्य करते हुए सन् 1990 ई.में पड़री भाजपा पंचायत से राजनीतिक सफ़र तय करते हुए सन्1994ई.में दरभंगा जिला महामंत्री किसान मोर्चा का दायित्व निभाते हुए सन् 1996ई.में विरौल अनुमंडल संग़ठन प्रभारी और फिर वर्ष 2003 ई.में काफी संघर्ष और कार्यकर्ताओं की माँग पर सर्वसम्मति से दरभंगा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। साथ ही साथ पैक्स अध्यक्ष,समस्तीपुर रेलवे परामर्शदाता समिति सदस्य,ललित नारायण विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य सहित कई सरकारी और सामाजिक पदों पर भी रहते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सन् 2010 में बेनीपुर विधान सभा से विधायक बने।
श्री नायक ने बताया कि मिथिलांचल के युवा नेता,जुझारू कार्यकर्त्ता और मिथिला के गौरव भाई गोपाल जी ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष हैं। उनके नेतृत्व में पूरे मिथिलांचल में संगठन को मजबूती मिलेगी।

