
पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने मामले की हो सीबीआई जाँच: शिशिर झा। Voice of Darbhanga

दरभांग: जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक के पास गुप्ता स्वीट्स के मालिक कैलाश प्रसाद गुप्ता द्वारा 25 मार्च को भूमि विवाद में मनोज कुमार चौधरी को बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को अखिल भारतीय मिथिला संघ के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओ ने आयकर चौराहा को घंटो जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ जम के नारेबाजी की। मिडिया से बात करते हुए डा0 शिशिर झा ने मानवधिकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की दिन दहारे मनोज कुमार चौधरी के बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया जाता है और अभी तक मानवाधिकार द्वारा किसी प्रकार का संज्ञान नही लिया जाता है। ये सारी बाते उनके कार्यशैली पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। बड़े प्रशासनिक एवं राजनितिक सहयोग के बिना इतने जघन्य काण्ड की हिम्मत नही किया जा सकता। इसी लिए हमलोग सरकार मांग करते है की इस पूरी घटना को सीबीआई से जाँच कराई जाए, ताकि निष्पक्ष जांच से मृतक मनोज कुमार चौधरी की आत्मा को शांति मिले और कसूरवार को फांसी मिल सके।

