
लगातार जारी है शराब बरामदगी, फिर पकड़ाये 34 बोतल। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: शराबबंदी के बाद भी शराब की बरामदगी हो रही है। रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कटासा पंचायत के ब्रह्मपुरा गाँव में छापेमारी के दौरान किशोरी दास के घर में भूसा में छिपा कर रखा 34 बोतल विदेशी शराब सिंघवाड़ा पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। मौके से रंगेहाथ शराब का धंधा करने के आरोपी किशोरी दास 32 (वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त कारोबारी पान की दुकान चलाता है। आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि वह कलकत्ता से शराब लाकर बेचने का काम करता है।इससे पहले भी जाले के जोगियारा स्टेशन के समीप भारी मात्रा में बिदेशी शराब के धंधे में प्राइवेट कुरियर से शराब ले जाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। सिंहवाड़ा थानाघ्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि 20 बोतल विदेशी शराब 180 एमएल ऑफसर च्वाइस की बोतल तथा 14 बोतल देशी शराब 200 एमएल की बोतल बरामद किया गया है । इस मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना में 52/17 कांड सं अंकित कर आगे की कारवाई शुरू कर दी हैं। शराब बरामद होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सिंघवाड़ा पहुंचे सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस घंघे में संलिप्त सभी लोगों पर छापेमारी कर कारवाई की जाएगी।


