
6 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा की हुई बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाजपा जिला पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को सैदनगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. पार्टी के नव नियुक्त जिला प्रभारी रामकुमार झा ने विस्तृत विचार रखते हुए कई दिशा निर्देश कार्यकतार्ओं को दिया. उन्होंने 6 अप्रैल को जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी झंडा फहराये जाने के साथ साथ प्रभातफेरी निकाले जाने ,प्रत्येक बूथस्तरीय टोला पर स्वक्षता अभियान चलाये जाने एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश पार्टी कार्यकतार्ओं को दिया।उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह भाजपा मना रहा है और इसके तहत संगठन समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों से संपर्क कर उन्हें विकास की धारा से जोड़ने का कार्य करेगी. बैठक में मिश्रीलाल यादव, डॉ रामचंद्र यादव, डॉ विवेकानंद पासवान,राजू सिंह,प्रदीप ठाकुर, संजीव साह, पंकज मिश्र, मनीष जायसवाल, अशोक नायक, अमलेश झा, राजेश रंजन, प्रमोद चौधरी, अभय झा, धर्मशीला गुप्ता, विकास चौधरी, अंजनी निषाद एवं रामाज्ञा चौधरी आदि उपस्थित थे.

