Home मुख्य टेम्पो दुर्घटना में आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 4, 2017

टेम्पो दुर्घटना में आधा दर्जन घायल। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1491355606172

केवटी : रैयाम मधुबनी मार्ग के रैयाम स्थित  आरा मील के समीप मोड़ पर मंगलवार को करीब 11:30  बजे एक  टेम्पो पलटने से लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गये. टेम्पो औसी जीरो माईल से मधुबनी सवारी लेकर जा रहा था. घायलों में मधुबनी जिले के रहिका थाना के इजरा गांव निवासी राज कुमार पासवान -35,  बलाट गांव के पारो देवी -50 , पति उपेन्द्र चौपाल, सिया देवी -50 पति रामदेव चौपाल, रैयाम थाना क्षेंत्र के यास्मीन – 40 पति शमरू जमा उनकी पुत्री नेहा प्रवीण 22 तथा पुत्र मो हारिश  शामिल है. सभी का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है. इनमें पारो देवी को डीएमसीएच भेज दिया गया है.

Share

Leave a Reply