
मैट्रिक के मूल्याकंन कार्य का वहिष्कार जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मैट्रिक परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का वहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा. संघ के जिला सचिव श्रवण नारायण चौधरी के नेतृत्व में संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की टीम पुन: मंगलवार की शहर के तीनों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर शिक्षकों द्वारा चलाये जा रहे असहयोग कार्यक्रम को सफल बताया.

