63 वर्षों से चल रहे दिवानी मामले का हुआ निष्पादन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पंचम सब जज राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने 63 वर्षो से चल रही दिवानी मामला बंटवारा बाद सं0 81/54 को निष्पादित किया है. तत्काली दरभंगा जिला एवं वर्तमान मधुबनी जिला के मधवापुर थाना अंतर्गत बैंगरा गांव के राम रीझन ठाकुर बनाम परमेश्वर चौधरी उर्फ परमहंस चौधरी वगैरह के बीच बंटबारा वाद 1954 ईश्वी से चल रही थी. इसी मामलें में पक्षकारो ने पटना हाइकोर्ट में प्रथम अपील वर्ष 1969 ई0 में दाखिल किया. जिसमें हाईकोर्ट ने संधिपत्र के आलोक में 10 दिसम्बर 1987 को निर्णय हुई. इसके वाद से पक्षकारों ने सब जज की अदालत में चल रहे पट्टी बंदी वाद में समुचित पैरवी करना छोड़ दिया।अन्तत: अदालत ने बर्षों पुराने इस मामले को निष्पादित कर दिया है.

