
कुशेश्वरस्थान में रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान: रामनवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय बाजार के रामजानकी मंदिर में बुधवार को भव्य बजरंगबली का प्रतिमा पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। वही प्रतिमा स्थापित से पूर्व पूरे बाजार एवं रामपुर राउत में जय श्री राम के नारे के साथ ध्वज शोभा यात्रा निकली गई। इस मौके पर स्थानीय विधायक शशि भूषण हजारी, अखिलेश्वर पासवान, रामसिंगार पासवान, महंत महावीर दास, शिवजी राम, जैरुन पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।

