
अग्नि पीड़ितों के बीच जिला पार्षद ने बांटे पैसे और कपड़े। Voice of Darbhanga

केवटी: स्थानीय जिला पार्षद मो. शमीउल्लाह खां शमीम ने बुधवार को भरतपुर गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दिया और नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला पार्षद ने पीड़ित परिवारों के बीच पांच – पांच सौ नकद रूपये व पन्द्रह – पन्द्रह किलो चावल तथा घोती – साड़ी वितरित किए। मौके पर किसुन मिश्र , दीपू झा , मो.रेयाज समेत कई मौजूद थे ।मालूम हो कि मंगलवार की देररात अचानक हुई अगलगी की घटना में फूस के चार घर व नकद पांच हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पांच हजार रूपये का चेक जलकर राख हो गया था । इससे पूर्व उन्होंने वंशारा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार मिश्र के वंशारा स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पिता अशर्फी मिश्र के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दिया ।

