
शिक्षकों की मनमानी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर: प्रखण्ड अंतर्गत ब्रह्मपुरा मसवासी पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोल मसवासी में शिक्षक व एचएम की मनमानी पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर किया हंगामा। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में ना ही ठीक से पढ़ाई होती है,नहीं स्कूल समय से चालू किया जाता है और नहीं मध्याह्न भोजन बच्चों को मेनू मुताबिक दिया जाता है। और तो और स्कूल के शौचालय को शिक्षक खुद के लिए रखे हुए हैं। बच्चों को बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। आखिर सरकार हमारे बच्चों के भविष्य के साथ लापरवाही क्यों कर रही है। ग्रामीणों ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय पर बुलाने की मांग की लेकिन फोन पर ही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कार्यवाई करने के आश्वासन देने पर ग्रामीणों को शांत किया गया।

