
पप्पू यादव के समर्थन में जन अधिकार पार्टी ने निकाला केन्डिल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जन अधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा की अध्यक्षता में स्थानीय एमएलएसएम कॉलेज से आयकर चौक तक कैडिल मार्च निकाला गया. इस का नेतृत्वकारी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुये कहा कि जिस तरह जन अधिकरी पार्टी के संरक्षक एवं सांसद पप्पू यादव को बिहार सरकार टारगेट कर प्रताड़ित कर रहा है, इस से लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सांसद का विशेषाधिकारी को दमनकारी निति के तहत दमन करने का काम किया जा रहा है. वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी तथा छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि बिहार सरकार का प्रशासनिक तंत्र पूर्ण रूप से विफल हो गया है. जो दरभंगा प्रट्रोल हत्याकांड से प्रतिति होता है अभी तक सरकार के द्वारा कोई इस प्रकरण पर सकांरात्मक पहल नहीं किया गया. सांसद के रिहाई तथा मनोज चौधरी के न्याय तक आंदोलनरत रहेगी. इस मार्च में छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव सुभम कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, रोहन बिहारी, कैलाश मिश्रा, नोसाद आलम, कालेश कुमार, उमेश कुमार एक दजार्ना कार्यक्रताओं ने मार्च के दौड़न बिहार सरकार तथा विफल प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण रू से नारा लगा रहे थे.

