
निगम चुनाव को लेकर वॉइस ऑफ़ दरभंगा का डिबेट प्रोग्राम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर के नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों एवं जनता के बीच संवाद केलिए वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने ओपन डिबेट एवं स्टूडियो डिबेट प्रोग्राम प्रस्तावित किया है। हालांकि इसकी विस्तृत आधिकारिक घोषणा 16 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग के बाद होने की संभावना है। घोषणा यदि सकारत्मक हुई तो दो दिनों के अंदर कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जायेगी। वॉइस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि शहर के अधिकांश लोग नेट और स्मार्ट फोन यूज करते हैं। ऐसे में वॉइस ऑफ़ दरभंगा का मोबाइल एप एवं वेब टीवी एप प्रत्याशियों एवं जनता के संवाद का सशक्त माध्यम हो सकता है। इसके लिए शहर के सभी वार्डो में मौजूद संवाद सूत्र तत्पर रहकर जनता के सवालों को सामने लायेंगे जिसपर प्रत्यशियों का जवाब डिबेट के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। फ़िलहाल इसके लिए स्पॉन्सर्स से बातचीत चल रही है।स्पॉन्सर्स से बात फाइनल होने के बाद ही इस दिशा में अंतिम निर्णय लिया जायेगा। वॉइस ऑफ़ दरभंगा के वार्ड प्रतिनिधि बनने एवं स्पॉन्सरशिप के इच्छुक व्यक्ति/संगठन अपने परिचय के साथ व्हाट्सएप नम्बर 9661333115 पर संपर्क कर सकते हैं।

