Home मुख्य मांगों के समर्थन में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं संघ का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 7, 2017

मांगों के समर्थन में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं संघ का धरना। Voice of Darbhanga

IMG_20170407_213440दरभंगा : मांगो को लेकर आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका ने आज सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. आंदोलनकारियों की मांग थी कि उनकी सेवा नियमित की जाय तथा फिलहाल राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा दे मानदेय के अतिरिक्त सेविका को 18000  एवं सहायिका को 12,000 का भुगतान सहित राज्य में चयनमुक्त सेविकाओं को चयन मुक्ति आदेश रद्द किये जाने और वर्षो से लंबित मानदेय की भुगतान, आॅनलाइन मानदेय भुगतान प्रक्रिया को मजबूती, ससमय मानदेय का भुगतान की मांग धरना पर बैठी सेविका व सहायिका ने की. सीटू जिला सचिव हर्ष नारायण झा ने कहा कि योग्य सेविकाओं को शत प्रतिशत महिला पर्यवेक्षिका के पद पर तथा सहायिका के पद पर नियमित नियुक्ति किया जाए. पोषाहार की राशि ससमय एवं बाजार मूल्य पर दिया जाए प्रसव एवं मौसमी अवकाश के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा घोषित सभी अवकाश सेविका-सहायिका को दिया जाए सेविकाओं को अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाए, मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी का दर्जा दिया जाए. सेविकाओं ने बताया कि अशोक चौधरी की रिपोर्ट को प्राप्त कर सरकार अविलंब लागू करे. सेविका बहाली में वार्ड परिसीमन नहीं मानकर मोसर क्षेत्र का परिसीमन किया जाए.

Share

Leave a Reply