Home मुख्य दोनार में हुए गोलीकांड में सामने आ रहा है प्रेम प्रसंग का मामला! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 7, 2017

दोनार में हुए गोलीकांड में सामने आ रहा है प्रेम प्रसंग का मामला! Voice of Darbhanga

IMG_20170408_063245

दरभंगा: शहर के दोनार चौक के समीप हुई शुक्रवार को हुई घटना में स्थानीय निवासी मो0 लाल का 22 वर्षीय पुत्र मो0 शान उर्फ़ अन्ना बुरी तरह घायल हो गया। गोलीबारी की घटना प्रेम प्रसंग में दो परिवारों के बीच उपजी शत्रुता का परिणाम बताया गया है। इस प्रेम प्रसंग में अबतक दो लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। अब तक दोनों परिवारों के एक-एक लोगों की हत्या हो चुकी है। बावजूद, दुश्मनी खत्म नहीं हो रही है। दोनार निवासी चंदन दास ने बताया कि भगवान का शुक्र था कि हमारी जान बच गई। अन्यथा, हमारी हत्या तो तय थी। उसने बताया कि हमारे चाचा के लड़का व सदर थाना क्षेत्र के करोरिया मोहल्ला निवासी लक्ष्मण दास के घर की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन, दोनों परिवार के बीच इस मामले को लेकर दुश्मनी ठन गई। एक समारोह के दौरान लक्ष्मण के बड़े भाई भरत दास की किसी ने हत्या कर दी। इस मामले में हमारे अलावा पंकज दास, मुन्ना दास, नंदन दास आदि लोगों को नामजद किया गया। इस मामले में कई लोग जेल भी गए। लेकिन, बदला लेने के नियत हमारे छोटे भाई कुंदन दास की हत्या कर दी। दोनार चौक स्थित बजाज एजेंसी के सामने लक्ष्मण दास, राहुल दास, रोहित दास आदि ने मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। इस मामले में नामजद अभियुक्त राहुल दास अब भी फरार है। वहीं लक्ष्मण दास व रोहित दास जमानत पर है। लक्ष्मण ने हत्या करने की नियत से गोली चलाया। लेकिन, गोली पड़ोसी मो. शान को लग गई। चंदन ने बताया अगर घटना के समय शान एकाएक नहीं पहुंचता तो लक्ष्मण हमारे पेट में गोली मार देता। चंदन की लंबाई से शान की लंबाई अधिक है। यही कारण है कि जब बगल से शान गुजरा तो उसके जांघ में गोली लग गई। घटना के बाद मोहल्ला काफी देर तक अफरा-तफरी का माहोल बना रहा। सड़क के चारो ओर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लेकिन, कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। कई लोगों ने बातया कि यह मामला पुराना है। दो की हत्यां हो चुकी है। इसलिए इस फंदे में कोई पड़ना नहीं चाहता है।

Share

Leave a Reply