Home मुख्य शराब की बड़ी खेप धरायी, 753 बोतल शराब सहित इंडिका कार जब्त, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 8, 2017

शराब की बड़ी खेप धरायी, 753 बोतल शराब सहित इंडिका कार जब्त, चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170408_155124

दरभंगा: शराबबंदी के एक साल पूरा होने के बाद भी दरभंगा जिले में तस्करों द्वारा शराब का कारोबार रुक नही रहा है। इसी क्रम में सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद द्वारा सुचना दिया गया कि हरियाणा नम्बर की इंडिका कार में रतनपुर सुभाष चौक से दरभंगा की तरफ शराब ले जाया जाएगा। इस सुचना के बाद जाले, सिंघवाड़ा, सिमरी एवं सदर थाना द्वारा वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सिंघवाड़ा थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंडिका कार से कार्टून शराब के साथ कार जब्त की। बाद में पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापा मारकर कुल 753 बोतल शराब बरामद किया गया। शराब कारोबार के आरोप में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के छपकी पड़री निवासी जयकिशुन यादव, गंगवाड़ा के धीरज कुमार एवं कमतौल थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी संतोष ठाकुर एवं गौरव ठाकुर सहित कल चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि दरभंगा में उत्पाद विभाग एवं डीएसपी सदर दिलनवाज अहमद लगातार हाथ धोकर शराब माफियाओं के पीछे पड़े हैं। पर फिर भी शराब माफियाओं द्वारा इतनी बड़ी खेप का लगातार पकड़ा जाना कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ झाला होने का संकेत भी दे रहा है। इतनी बरामदगी और कारवाई होने के बाद भी शराबबंदी के एक साल बाद भी शराब माफियाओं के हिम्मत में कमी नही आना अपने आप में एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा करता है।

Share

Leave a Reply