
विधायक ने किया औचक निरीक्षण तो खुली विद्यालय के अनियमितताओं की पोल। Voice of Darbhanga

जाले : स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पौनी( जाले पूर्वी)का औचक निरक्षण शनिवार को किया. निरक्षण में विद्यालय के 8 शिक्षकों में से चार शिक्षक बिद्यालय से गायव थे, वही छात्र छात्रओं की अच्छी उपस्थिति थी. उपस्थित सभी विद्यार्थिओ ने विधायक से शिकायत करते हुए कहा कि बीते 25 मार्च से विद्यालय में मध्याह्न भोजन नही बना है. विधायक द्वारा हाजरी पंजी मांगे पर शिक्षक ने बताया कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण माझी के पास रजिस्टर रहने की बात उपस्थित शिक्षक ने बताया,वही मधान्य भोजन पंजी भी उन्ही के पास रहने की बात बताया. ग्रामीणों ने कहा कि बरावर विद्यालय से शिक्षक उपस्थित रहा करते है. स्कूल में माह में 10 दिन ही मध्याह्न भोजन ही बनाकर वितरण किया जाता है. मौके पर ही विधायक ने मोबाईल फोन पर, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अहल्या कुमारी से पौनी के उत्क्रमित विद्यालय निरक्षण में शिक्षक के गायव रहने वही मध्याह्न भोजन में भारी घोटाला के आलोक में पूछताछ किया व 24 घण्टा के निकट जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.

