Home मुख्य भाजपा की बैठक में संगठन पर चर्चा। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 8, 2017

भाजपा की बैठक में संगठन पर चर्चा। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1491698677830

दरभंगा: बहादुरपुर के जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसेपार्टी के जिला प्रभारी राम कुमार झा ने भी संबोधित किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री झा ने पार्टी के  भावी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म सप्ताह के अवसर पर 6 से 14 अप्रैल तक जिले के सभी बूथों पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही 12 अप्रैल से  सघन अभियान के तहत महादलित टोले जाकर बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब एवं अन्य उपयोगी चीजों के वितरण करने के साथ साथ उन्हें डॉ अबेडकर के जीवनी से भी अवगत कराया जायेगा. इसके अलावे केंद्र सरकार के जनउपयोगी योजनाओं को पर्चा के माध्यम से घर घर वितरण भी किया जायेगा. श्री झा ने कहा कि 15 से 20 अप्रैल के बीच प्रत्येक विधान सभा के 2 कार्यकतार्ओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. बैठक में  डॉ रामचंद्र प्रसाद, प्रदीप ठाकुर, राजेंद्र चौपाल, संजीव साह, पंकज मिश्र, अशोक नायक, अमलेश झा, रंजीत झा, दिलीप भारती, संतोष पासवान, संजीव गुप्ता,बैद्यनाथ यादव, अंजनी निषाद, विनय कुमार चौधरी, माधव कुमार चौधरी सहित पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply