
मनोज हत्यकाण्ड मे सफेदपोशो को बचाने की साज़िश: शिशिर झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनोज चौधरी को पैट्रोल छिड़क कर जिन्दा जला देने के मामले में विभिन्न संगठनों ने अब जांच पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। जहाँ एक तरफ कुछ संगठनों ने सड़क जाम किया वहीँ मिथिला विकास संघ ने शनिवार की शाम नाका नम्बर तीन से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और फिर प्रदर्शन टावर चौक पर एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व नये प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के करीबी माने जाने वाले डा0 शिशिर झा ने इस हत्यकाण्ड के जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन की शिथिलता से सीसीटीवी फुटेज गायब हुआ है। इस हत्यकाण्ड में सफ़ेदपोशों को बचाने की साज़िश रची जा रही है। किसी भी वरीय अधिकारी पर इस जघन्य घटना केलिए कोई कड़ी कारवाई नही हुई है। अतः इस लुंज पुंज जाँच कमिटी की खानापूर्ति से जनता का आक्रोश नही थमेगा। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक अथवा सीबीआई जांच हो तभी प्रशासनिक एवं राजनितिक मिलीभगत सामने आ सकती है।
वहीँ चर्चित युवा नेता बालेंदु झा ने प्रशासन एवं सरकार के अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि झूठी सहानभूति दिखाने वाले बहुत से प्रतिनिधि घटना के बाद उनके परिजन से मिलने गए। पर घटना के 15 दिन बीत जाने पर भी परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी नही मिल पाना शर्मनाक है।
सभा को सुजीत आचार्य, गिरधर गोपाल, अविनाश चौधरी , मनोज महतो, विकास कुमार आदि ने भी संबोधित किया। सबने मिलकर निश्चय किया कि जबतक मनोज चौधरी के परिजनों को न्याय नही मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

