Home मुख्य वीक्षक को गड्ढे में धकेलने और तैलीय पदार्थ फेकने मामले में प्राथमिकी केलिए दिया आवेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 9, 2017

वीक्षक को गड्ढे में धकेलने और तैलीय पदार्थ फेकने मामले में प्राथमिकी केलिए दिया आवेदन। Voice of Darbhanga

IMG_20170409_114053

दरभंगा: लहेरियासराय के एमएल एकेडमी स्कूल पर चल रहे कॉपी जांच का विरोध कर रहे नियोजित शिक्षकों द्वारा आज एक वीक्षक को गड्ढे में धकेल कर उनके ऊपर तैलीय पदार्थ फेकने का मामला सामने आ रहा है। इस संदर्भ में मधुबनी जिला के अरेर थानाक्षेत्र के करही गाँव निवासी मार्कण्डेय झा के पुत्र महेंद्र झा ने लहेरियासराय थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। श्री झा ने बताया कि वे आनंदपुर हाई स्कूल में सहायक टीचर के पद पर कार्यरत हैं। आज जैसे ही वे जाँच केंद्र पर पहुँचे, वहां चाय दुकान पर बैठे अज्ञात नियोजित शिक्षकों ने उन्हें गड्ढे में धकेल दिया और उनके ऊपर गाढ़े तैलीय पदार्थ भी फेंका। वे किसी तरह ऊपर आये। इसके बाद उन्होंने थाना पहुँच कर इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी है। IMG-20170409-WA0073हालांकि इस सूचना के बाद डीएम, एसएसपी एवं डीडीसी भी घटनास्थल पर पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उक्त स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

Share

Leave a Reply