
पावर के नशे में चूर नगर विधायक ने खुलेआम उड़ाई यातायात नियम की धज्जी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था वैसे भी भगवान भरोसे होती है। नितदिन जाम को कोसते लोग नजर आते हैं। ऐसे में शहर के प्रतिनिधि भाजपा विधायक संजय सरावागी द्वारा आज खुलेआम शाम के पांच बजे वन वे का उलंघन करना अपने आप में बेहद शर्मनाक बात कही जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर विधायक शाम के 5 बजे मौलागंज में किसी उदघाटन में पहुँचे थे। उद्घाटन के बाद मौलागंज से नाका न0 6 तक वन वे का उलंघन करते हुए आये। इतना ही नही, पुरे रास्ते इनके ड्राइवर ने किसी गाडी को साइड भी नही दिया और दादागिरी दिखाते चलते रहे। जनप्रतिनिधियों को कानून का पालन करने का आदर्श आमलोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहिये। पर पावर और सत्ता के नशे में चूर संजय सरावागी द्वारा खुलेआम वन वे का उलंघन करना अपने आप में अहंकार और कानून को पॉकेट में रखने की ताकत जरूर प्रदर्शित कर गया। हलाँकि, यह बात भी सब जानते हैं कि खबर मिलने के बाद भी प्रशासन की तरफ से नगर विधायक पर कोई कारवाई नही होगी, न ही शायद उनके कृपापात्र भाजपा जिलाध्यक्ष इसपर कोई अनुशासनात्मक कारवाई कर सकेंगे।

