
देखते ही देखते अचानक धू धू कर जल उठा कार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज दिन के करीब ग्यारह बजे लहेरियासराय थानाक्षेत्र के इमामबाड़ी गायत्री मंदिर के निकट एक कार धू धू कर जल उठा। अचानक जलने का कारण अलग अलग बताया जा रहा है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक सोनू कुमार ने बताया कि एसी ऑन करते ही धुआँ निकलने लगा और आग पकड़ लिया। वह केएस कॉलेज की तरफ से लहेरियासराय आ रहा था। किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नही है। विस्तृत एवं अधिकारिक जानकारी शीघ्र अपडेट किया जाएगा।

