
जेल में कैदियों द्वारा बदसलूकी एवं गाली गलौज की शिकायत की कक्षपाल ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की सुबह कारा गृह के भीतर कार्यरत कक्षपाल के साथ बंदियों द्वारा मारपीट करने के घटना के संबंध में कक्षपाल ब्रजेश कुमार द्वारा लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। कक्षपाल ने अपने आवेदन में कहा कि सोमवार की सुबह 8 बजे वार्ड 1 में ड्यूटी पर था। उसी समय रेयाज उर्फ़ सूर्या को फोन पर बात करते देख उसकी फोन ले लिया जिसके बाद जेल के अन्य बन्दी राकेश कुमार रोशन ठाकुर, शिव मुनि झा, पंकज कुमार सिंह व अमित कुमार यादव उर्फ सलमान द्वारा घेर कर उनसे मोबाईल छीन लिया गया। साथ ही बंदियों ने गाली गलौज करते हुए छत से फेकने की कोशिश की। इसके बाद कक्षपाल ने भिशील बजा अपने साथियो को बुलाया। साथियों ने कक्षपाल कैदियों के चुंगल से मुक्त करवाया।

