
शहर के वार्ड 10 में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस कार्यक्रम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के निर्देश पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस पखवारा के रुप में मना रही है। इसी क्रम में आज आज दरभंगा नगर के वार्ड न०10 वार्ड अध्यक्ष आकश कुमार की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता मनोज महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र सर्वमानु पार्टी बनकर पुरे देश में उभर रही है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रमोद सतसंगी, पूर्व अध्यक्ष लक्षमण झुनझुनवाला, बालेंदु झा, गिरधर गोपाल, रवि चन्द्रवंशी,सुरेश शर्मा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

