Home मुख्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया स्कूल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 10, 2017

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया स्कूल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

IMG_20170410_221432बहेड़ी: आज बहेड़ी मार्केट में पेट्रोल पम्प के सामने आइडियल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पूर्व विधायक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा बिहार में शिक्षा बिल्कुल चौपट हो गया है जिसके कारण लोगों को बच्चो को पढ़ाने केलिए एक मात्र सहारा प्राइवेट स्कूल रह गया है। श्री ठाकुर ने उद्घाटन समारोह में बोलते हुए स्कूल के व्यवस्थापक अमृत नारायण झा को सभी तरह के सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने  बच्चो को इस विधालाय में नामांकन करवाने की बात कही। इस अवसर पर व्यवस्थापक अमृत नारायण झा ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा की यह विधालाय छात्र एवं छात्रओं को महत्पूर्ण शिक्षा देगा। उद्घाटन समारोह में रालोसपा के जिला अध्यक्ष   राजीव कुशवाहा, प्रदीप चौधरी, गंगा सिंह, चंद्रभूषण सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष लाल देव, प्रदीप गुप्ता राहुल कुशवाहा, लालो पासवान सहित आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply