
Home मुख्य साथियों के रिहाई केलिए आंदोलनरत शिक्षको को जिलाधिकारी से नहीं मिला आश्वासन। Voice of Darbhanga
साथियों के रिहाई केलिए आंदोलनरत शिक्षको को जिलाधिकारी से नहीं मिला आश्वासन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: माध्यमिक शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर शिक्षकों में सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव श्रवण नारायण चौधरी एवं शिक्षक प्रकाश झा की रिहाई की मांग को लेकर समाहरणालय में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं एकजुट होकर पहुंचे थे. शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से दिन के करीव 10:30 बजे वार्ता के लिये पहुंचा. जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों से दोपहर 1:30 बजे बातचीत करने का समय निर्धारित की. निर्धारित समय तक शिक्षक-शिक्षिकाएं समाहरणालय परिसर में ही डटे रहे. जिला प्रशासन ने गिरफ्तार शिक्षकों की रिहाई के लिये न्यायालय जाने की सलाह दी. शिक्षकों में जिला प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी फैल गयी.

