Home मुख्य तो अब मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा नही आ पायेगा शराब! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 11, 2017

तो अब मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा नही आ पायेगा शराब! Voice of Darbhanga

IMG_20170411_191518

दरभंगा: दरभंगा के चर्चित उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु का तबादला हो गया और आज शाम नये उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने प्रभार ग्रहण कर लिया। दीनबन्धु का तबादला मुजफ्फरपुर के उत्पाद अधीक्षक के रूप में हुआ है जहाँ बुधवार को उनके पदभार ग्रहण करने की संभावना है। ज्ञात हो कि शराबबंदी के बाद भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावागी को शराब के नशे में गिरफ्तार करने की हिम्मत दिखा कर दीनबन्धु काफी चर्चा में आये थे। चौथी बार विधायक बने संजय सरावागी उस समय एक कद्दावर राजनितिक हस्ती माने जाते थे। लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने केलिए दीनबन्धु का बड़ा योगदान रहा था। अब मुजफ्फरपुर में उत्पाद अधीक्षक बन जाने के बाद आज उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में कुछ कर्मी बोलते नजर आये कि दीनबन्धु के रहते मुजफ्फरपुर के रास्ते शराब दरभंगा आना सम्भव नही होगा। श्री दीनबन्धु ने भी दरभंगा की जनता का आभार प्रकट किया कि उनके कार्यकाल में शराबबंदी के बाद अपार सहयोग मिला। श्री दीनबन्धु 28 अगस्त 2015 से दरभंगा में कार्यरत थे।

विदाई समारोह में उत्पाद निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, अवर निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण, विजय चौधरी, कार्यपालक सहायक गोकुल सांडिल्य आदि ने माला पहना कर उनका सम्मान किया। श्री दीनबन्धु ने मीडियाकर्मियों के भी सहयोग को काफी सराहा। कुछ मीडिया कर्मियों ने भी उन्हें माला पहना कर सम्मान किया। वॉइस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने भी उन्हें माला पहना कर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a Reply