
ग्रामीणों ने बीडीओ पर बिचौलिए के दवाब में आकर आवास सहायिका के तबादले का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: यूं तो सरकारी कर्मी या सरकारी योजना से जुड़े कर्मियों की शिकायतें पर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन आदि तो होते रहते हैं। पर मंगलवार को सदर प्रखंड मुख्यालय पर इसके उलट ही हुआ। सारा मोहम्मद पंचायत की ग्रामीण आवास सहायिका खुशबु गुप्ता का ट्रांसफर सोमवार की शाम किया गया। बस फिर क्या था, मंगलवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने खुशबु गुप्ता के समर्थन में प्रखण्ड मुख्यालय को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। लोगो का कहना था कि खुशबु गुप्ता किसी व्यक्ति विशेष या प्रतिनिधि विशेष में दवाब में न आकर नियमानुकूल कार्य करती हैं। इसी से नाराज पंचायत के कथित दलाल उपमुखिया विजय पासवान ने मुखिया एवं 2-4 वार्ड मेंबर के साथ मिलकर धरना की धमकी देकर सोमवार को बीडीओ पर दवाब बनाया। इस कारण खुशबू गुप्ता का ट्रांसफर हुआ। परंतु ये क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नही करेगी।
इस सबन्ध में आवास सहायिका खुशबू गुप्ता ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए बताया कि उनके पंचायत में शुरू से ही उपमुखिया विजय पासवान उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश करते रहे हैं। वे हमेशा अपने हिसाब से नाम जोड़वाना चाहते थे जबकि वह बिना रिश्वत लेन देन के हमेशा नियमाकुल कार्य की है। इस कारण वे लोग उनकी शिकायतें भी करते रहे हैं। पर जनता उनसे खुश है। सुश्री गुप्ता ने बताया कि रविवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गंगासागर सिंह ने शिकायतों के बाद उनके साथ पंचायत के एक घर का दौरा करके लोगो से पूछा और काम देखा। उनका काम देख कर बीडीओ साहब खुश हुए और सुश्री गुप्ता की तारीफ भी किये। पर अचानक सोमवार को उन कथित जनप्रनिधियों के धरना प्रदर्शन के दवाब में उनका ट्रांसफर कर दिया गया।
हलाँकि मंगलवार देर शाम करीब सवा आठ बजे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल नम्बर पर उनकी प्रतिक्रिया केलिए कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया।

